गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस निकालेगी धन्यवाद यात्रा : तीनों विधानसभा में लोगों से बोलेंगे थैंक यू, थीम रहेगा भाजपा छोड़िए Congress से जुड़िए

नोएडा | 3 महीना पहले | Junaid Akhtar

Tricity Today | नोएडा मीडिया क्लब में कांग्रेस ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन



Noida News : नोएडा महानगर कांग्रेस ने सोमवार को सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 6 सीटें जीती हैं। वहीं देशभर में 99 सीट पर फतह हासिल की है। अब आम जनता का विश्वास फिर से कांग्रेस में जुड़ा है उसे पता है कि कांग्रेस ही बेहतर सुशासन दे सकती है।
 
तीनों विधानसभा में निकलेगी धन्यवाद यात्रा 
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव ने कहा कि 11 जून को जगह-जगह कार्यकर्ता लोगों से मिलेंगे और अपार समर्थन देने पर उनका आभार जताएंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि कांग्रेस के धन्यवाद यात्रा 11 से 15 तक तीनों विधानसभा में धन्यवाद यात्रा निकालेंगे। वहीं महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि जनता अब कांग्रेस के साथ है। उन्हें भरोसा है कि कांग्रेस की देश को विकसित बना सकती है।

कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे उपस्थित 
उत्तर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विदित चौधरी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव ओम वीर यादव,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर , वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट दिनेश अवाना, पूर्व अध्यक्ष नोएडा शाहबुद्दीन, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौतमबुधनगर जावेद खान,सेविक सोशल आउटरीच युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद चांद, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष गौतमबुधनगर वीरेंद्र मुखिया,एस एस राना, सोशल आउटरीच जिलाध्यक्ष गौतमबुधनगर मोहम्मद गुलफाम,राज कुमार भारती, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक विभाग लियाकत चौधरी, विक्रम चौधरी,आर के प्रथम, रामकुमार शर्मा,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गौतमबुधनगर राज कुमार मोनू, फिरे सिंह नागर,पूर्व प्रत्याशी सादाबाद विधानसभा मथुरा प्रसाद,जय प्रकाश खटाना व डा सीमा अन्य लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरें