नोएडा में अवैध कन्या गुरुकुल पर गिरी गाज : अफसरों ने दिए बंद करने का आदेश, सरकारी जमीन कर रखा कब्जा!

नोएडा | 3 घंटा पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | गुरुकुल



Noida News : गौतम बुद्ध नगर के शिक्षा विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोरखा गांव स्थित विवादास्पद आर्ष कन्या गुरुकुल को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई  देवेंद्र कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है। आरोप है कि यह गुरुकुल पिछले 14 वर्षों से बिना किसी मान्यता के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। यह संस्था पहले भी कई विवादों में घिर चुकी है।
क्या है मामला
विभागीय जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच में पाया गया कि यह शैक्षणिक संस्थान सरकारी जमीन पर अवैध रूप से स्थापित किया गया है। संस्था में कुल 47 छात्राएं पंजीकृत हैं, जो गुरुकुल ज्वाइंट (हरियाणा), केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली और एमडीयू विश्वविद्यालय रोहतक में पंजीकृत बताई जा रही हैं। विशेष रूप से चिंताजनक यह है कि संस्था के पास कोई विधिक नियमानुसार संचालन का अधिकार नहीं है। स्थानीय निरीक्षण के दौरान यह भी पता चला कि संस्था में अनेक पदाधिकारी कार्यरत हैं, जिनकी नियुक्ति की वैधानिक स्थिति संदिग्ध है।

शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन 
शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में स्थित यह गुरुकुल की मान्यता न होने के कारण और छात्राओं के अन्य तीन संस्थाओं से संबद्ध होने के कारण तत्काल प्रभाव से संस्था को बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई शैक्षिक मानकों और नियमों की रक्षा के लिए आवश्यक थी।

अन्य खबरें