बड़ी खबर : गौतमबुद्ध नगर के 50 बिल्डरों और इंडस्ट्रीज पर लगा 1.25 करोड़ रुपए का जुर्माना, 5 कंपनियां सीज, जानिए क्यों

नोएडा | 2 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



Gautam Buddha Nagar : नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। अब इसको लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बड़ा एक्शन लिया है। प्रदूषण बोर्ड ने नियमों को उल्लंघन वाले वाले 50 बिल्डरों और इंडस्ट्री पर 1 करोड 25 लाख से भी अधिक का जुर्माना लगाया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों का कहना है कि अगर तय सीमा में जुर्माने की राशि जमा नहीं की तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा 5 कंपनियों पर ताला भी जड़ दिया है। इतना ही नहीं नियमों का उल्लंघन करने वाली 5 कंपनियों को सीज किया गया है।

क्यों हुआ एक्शन
प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि बिल्डर और इंडस्ट्रीज पर 1 करोड 25 लाख का जुर्माना लगाया है। प्रदूषण फैलाने वाले लगभग 50 बिल्डर और इंडस्ट्रीज पर यह कार्रवाई की गई है। साथ ही प्रदूषण फैला रही 5 कंपनियों को सील भी किया गया है और उनके विद्युत कनेक्शन भी काटे गए है। प्रदूषण अधिकारी राधेश्याम का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गोदरेज बिल्डर पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है।

गोदरेज बिल्डर पर लगा 10 लाख रुपए का जुर्माना
उन्होंने बताया कि बोर्ड की टीम ने बिल्डर की साइट का दौरा किया तो वहां पर ग्रीन एयर वैरियर और एंटी स्मॉग गन नहीं मिली। वाहनों के आवागमन से धूल उड़ रही थी। पानी का छिड़काव भी नहीं किया गया। इसके चलते यह कार्रवाई की गई है। एनजीटी के नियमों और ग्रैप के नियमों का पालन कराने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लगातार कार्रवाई कर रहा है। राधेश्याम ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में गोदरेज गोल्फ लिंक्स की साइट पर निर्माण कार्य चल रहा है। जिस पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगा है।

अन्य खबरें