Noida Breaking : आरएलडी नेता सोमेंद्र अवाना के घर पर हुई फायरिंग, आरोपी फरार

नोएडा | 4 घंटा पहले | Ashutosh Rai

Tricity Today | BIG BREAKING



Noida News : नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के नेता सोमेंद्र अवाना के घर पर कई राउंड फायरिंग की गई। यह घटना थाना सेक्टर-20 के अंतर्गत निठारी इलाके में हुई। पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतज़ार किया जा रहा है।

पुलिस मौके पर मौजूद
फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर छानबीन शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

अन्य खबरें