खुशखबरी : गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरी को यूपी में मिला प्रथम स्थान, 100 फीसदी जनसमस्याओं का समाधान किया

नोएडा | 3 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरी को यूपी में मिला प्रथम स्थान



गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जनसमस्याओं का 100 फीसदी समाधान करने पर पूरे राज्य में गौतमबुद्ध नगर पुलिस को अव्वल आंका गया है। यह जानकारी बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से जारी की गई। आपको बता दें कि 13 जनवरी को गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम को लागू हुए एक साल पूरा होगा। इस व्यवस्था के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर और सीएम जनसुनवाई (आईजीआरएस) पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरी ने शत-प्रतिशत निस्तारण किया है। जिससे गौतमबुद्ध पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला हैै। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट में कमिश्नरी को प्रथम स्थान दिया गया है। पुलिस कमिश्नरेट ने सभी शिकायतों का त्वरित और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया है।

अन्य खबरें