दिवाली पर घर जा रहे लोगों के लिए खुशखबरी : नोएडा डिपो से गुजरने वाली एसी बसों की बढ़ेगी संख्या, यात्रियों को मिलेगी राहत

नोएडा | 2 दिन पहले | Ashutosh Rai

Google Images | Symbolic Image



Noida News : दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। नोएडा डिपो से गुजरने वाली एसी बसों की संख्या में पांच गुना वृद्धि की जा रही है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि सामान्य दिनों में जहां मात्र 10 प्रतिशत एसी बसें नोएडा डिपो से होकर गुजरती हैं, वहीं दिवाली के अवसर पर यह संख्या बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगी।

त्योहार के दौरान 50 हजार तक यात्रियों को मिलती है सेवा
इस दिवाली घर जा रहे लोगों का दिल खुशी से गद-गद करने लगेगा। नोएडा डिपो जिसके पास स्वयं की कोई एसी बस नहीं है। साहिबाबाद, कौशांबी और आनंद विहार जैसे अन्य डिपो की जनरथ एसी बसों का संचालन करता है। विशेष रूप से लखनऊ और गोरखपुर जैसे शहरों के लिए चलने वाली बसें नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से होकर गुजरेंगी। वर्तमान में डिपो में 161 सीएनजी संचालित साधारण बसें हैं, जो प्रतिदिन लगभग 25-30 हजार यात्रियों को सेवा प्रदान करती हैं। त्योहार के दौरान यह संख्या बढ़कर 50 हजार तक पहुंच जाती है। यात्री भीड़ दिवाली से दो दिन पूर्व शुरू होकर अगले 3-4 दिनों तक जारी रहती है।

गोरखपुर के लिए सीधी बस सेवा नहीं होगी उपलब्ध
अधिकारियों ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे परिवहन निगम की वेबसाइट www.upsrtc.gov.in पर अग्रिम बुकिंग करा लें। विशेष रूप से एसी बसों में यात्रा करने के इच्छुक यात्रियों के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण है। वर्तमान में अधिकांश बसों में सीटें उपलब्ध हैं। इस वर्ष गोरखपुर के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं होगी, क्योंकि सीएनजी संचालित बसों के लिए लंबी दूरी पर ईंधन की उपलब्धता एक चुनौती है। फिर भी, अन्य गंतव्यों के लिए बढ़ी हुई बस सेवाएं यात्रियों को सुगम यात्रा का विकल्प प्रदान करेंगी।

अन्य खबरें