श्रीकांत त्यागी विवाद : गैंगस्टर एक्ट पर हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, वीडियो बना था वजह

नोएडा | 1 साल पहले | Nitin Parashar

Google Image | Shrikant Tyagi Case



Noida News : नोएडा की ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी में महिला से अभद्रता और गाली-गलौज के बाद सुर्खियों में आए श्रीकांत त्यागी जमानत पर बाहर हैं। श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर लगी हुई है। श्रीकांत त्यागी ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज किए गए मुकदमे को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले में दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। आपको बता दें कि पिछले साल पांच अगस्त को महिला से बदसलूकी करने का वीडियो वायरल हुआ था। उस मामले के तूल पकड़ लिया था। नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी हुए कुछ अन्य लोगों के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज किए थे। पुलिस ने श्रीकांत को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

क्या है मामला 
महिला से बदसलूकी, अभद्रता और मारपीट समेत कई धाराओं में श्रीकांत त्यागी के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। उस मामले में जमानत के लिए त्यागी ने अर्जी दाखिल की थी। दरअसल, यह मामला तब ज्यादा सुर्खियों में आया जब खुद गौतमबुद्ध नगर के सांसद डा.महेश शर्मा सोसायटी पहुंचे। लखनऊ फोन करके पुलिस कमिश्नर की शिकायत की। जिसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करके 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। आरोपित की गिरफ्तारी मेरठ से हुई थी। श्रीकांत त्यागी को जेल भेजे जाने की घटना को राजनीतिक रंग देने की कोशिश भी की गई थी। फरारी के दौरान त्यागी के घर हुए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से तोड़ दिया गया था। इसको लेकर त्यागी समाज की ओर से धरना प्रदर्शन भी किया गया।

चर्चा में आए श्रीकांत त्यागी
श्रीकांत त्यागी लगातार वेस्ट यूपी का दौरा करके राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं। हाल में सहारनपुर के दौरे के दौरान श्रीकांत त्यागी का ताजा बयान चर्चा का विषय बन गया था। श्रीकांत त्यागी ने कहा था कि भारत के अंदर अब रावण के पुतले का दहन नहीं होने दिया जाएगा। इसको लेकर अब रामलीला कमेटियों को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही रावण दहन किया तो त्यागी-ब्राह्मण समाज मुकदमा दर्ज कराएगा।

अन्य खबरें