नोएडा में बारिश : हल्की धूप से उमस भरी गर्मी, AQI भी बढ़ी, जानिए आने वाले दिनों का हाल 

नोएडा | 3 महीना पहले | Jyoti Karki

Google Image | Symbolic Image



Noida News : नोएडा में बुधवार को दोपहर बाद हुई बारिश ने शहरवासियों को उमस से राहत दी। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया, लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बड़ा है। नोएडा में मंगलवार को 65 रहा AQI एक दिन में 52 अंक बढ़कर 117 तक पहुंच गया। बारिश के कारण तापमान में कमी आई। कई इलाकों में हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और आर्द्रता का स्तर 74 प्रतिशत रहा। गुरुवार की सुबह धूप की वजह से हल्की गर्मी भी देखने को मिली है। 

एक दिन में प्रदूषण भी बढ़ा
बुधवार को स्कूल की छुट्टी के समय हुई बारिश से बच्चों को भीगकर घर लौटना पड़ा। कुछ इलाकों में जाम की स्थिति भी बनी। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी बारिश की संभावना है, लेकिन तापमान 3 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है। पिछले पांच दिनों से लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। गुरुवार को बारिश से धूल कम होने की उम्मीद थी, नोएडा की AQI 117 से पहुंच गया। वहीं ग्रेटर नोएडा की AQI 186 गाजियाबाद  AQI 162 और दिल्ली में 138 दर्ज की गयी है। 

आने वाले दिनों में तेज बारिश की संभावना 
बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई और कुछ जगहों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही और आसमान में काले बादल छाए रहे। मौसम विभाग आने वाले दिनों में तेज बारिश की संभावना जता रहा है। बारिश ने गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत दी, लेकिन जलभराव और यातायात की समस्याओं ने शहरवासियों को परेशानी में डाला।

अन्य खबरें