Noida News : समाजसेवियों ने शेरोज में मनाया आईपीएस शक्ति अवस्थी का जन्मदिन

नोएडा | 11 महीना पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | आईपीएस शक्ति अवस्थी का जन्मदिन



Noida News : बुधवार को नोएडा के एडिशनल डीसीपी और आईपीएस अधिकारी शक्ति अवस्थी का जन्मदिन था। इस दौरान नोएडा के काफी पत्रकारों और सामाजिक संस्थाओं ने शक्ति अवस्थी का जन्मदिन मनाया है। नोएडा स्टेडियम में स्थित शेरोज हैंगआउट में शक्ति अवस्थी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर पत्रकार के रूप में आदित्य कुमार, रोजा यादव, नितिन पाराशर, समाजसेवी अतुल यादव, समाजसेवी परमिंदर बैरागी, चैलेंजर ग्रुप से प्रिंस शर्मा, कुबेर बिष्ट, रितु सैनी, विकास झा, मधुरंद्र कुमार, अंशु राजपूत और मयंक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
अभी 29 साल के युवा आईपीएस हैं शक्ति अवस्थी
शक्ति अवस्थी अभी 29 साल के युवा आईपीएस हैं। शक्ति अवस्थी ने पहली बार सिविल सेवा परीक्षा साल 2018 में पास की और भारतीय राजस्व सेवा में शामिल हो गए। लेकिन उन्हें आईपीएस बनना था। लिहाजा, फिर सिविल एग्जाम में शामिल हो गए। शक्ति अवस्थी की पत्नी डॉ.पूजा गुप्ता आईएएस बन गई हैं। शक्ति और पूजा ने एक साथ वर्ष 2019 में यूपीएससी एग्जाम क्लियर किया था। दोनों को इंडियन पुलिस सर्विस इसमें प्रवेश मिला था। दोनों ने एक साथ ट्रेनिंग की और उत्तर प्रदेश कैडर में पोस्टिंग हासिल की। 

अन्य खबरें