Noida News : नोएडा में Christmas पर दुल्हन की तरह सजेंगे ये मॉल, सस्ते फूड और डेकोरेशन का ले सकते हैं मजा

नोएडा | 9 महीना पहले | Jyoti Karki

Google image | Christmas पर दुल्हन की तरह सजेंगे ये मॉल



Noida News (आकृति सिंह) : इन दिनों पूरे शहर में क्रिसमस को लेकर धूम मची हुई है। शहर के तमाम जगहों पर तैयारियों जोर-शोर से चल रही हैं। बाजार और मॉल को खूबसूरती के साथ सजाया जा रहा है। क्रिसमस के लिए सिर्फ बच्‍चे ही नहीं, यूथ में भी काफी उत्साह होता है। इन दिनों गिफ्ट शॉप्स में क्रिसमस कार्ड्स, गिफ्ट्स एंड डेकोरेटिव आइटम्स की भरमार होती है। क्रिसमस पर नोएडा में कुछ जगह आकर्षक सजावट के लिए बहुत पॉपुलर हैं। क्रिसमस डेकोरेशन से लेकर क्रिसमस फूड तक आपको यहां सब कुछ मिलेगा। इस समय नोएडा की ये जगहें आपको किसी वंडरलैंड से कम नहीं दिखने वालीं। तो चलिए, हम आपको आज नोएडा के उन मॉल और बाजारों के बारे में बताते हैं, जहां क्रिसमस के लिए इन्‍हें खास तरह से सजाया गया है। आप यहां ले सकते हैं सस्ते में फूड और डेकोरेशन का मजा। 

डीएलएफ मॉल- DLF Mall
नोएडा स्थित DLF Mall दिल्लीवासियों की हमेशा से पहली पसंद रहा है। इस मॉल को क्रिसमस के दिनों में अलग-अलग तरह के टॉयज, रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया जाता है। इतना ही नहीं, अलग-अलग तरह के फूड स्‍टॉल भी लगे हुए होते हैं। सभी लोगों के लिए सेंटर में बना क्रिसमस ट्री बहुत अच्‍छा सेल्‍फी प्वाइंट होता है। इसके साथ ही यहां पर 24 और 25 दिसंबर को कई तरह के म्यूजिक शोज भी आयोजित किए जाते हैं।

द ग्रैंड वेनिस मॉल- The Grand Venice Mall 
ग्रेटर नोएडा स्थित यह मॉल वेनिस में होने का एहसास कराता है। इस मॉल के अंदर एक आर्टिफिशियल नहर है, जहां आप गंडोला राइड का मजा ले सकते हैं। राइड भी ऐसी वैसी नहीं, यहां आप इटालियन गाने का भी मजा ले सकते हैं। वैसे तो ये हर रोज ही खूबसूरत ढंग से सजा होता है। लेकिन, क्रिसमस पर इसे और भी अलग-अलग तरह के टॉयज, रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया जाता है, जिसे देखने के लिए आप यह आ सकते हैं। 

जीआईपी मॉल– GIP Mall
नोएडा में स्थित यह मॉल बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया जा रहा है। मॉल की एंट्री गेट पर तकरीबन 20 फीट का सेंटा क्लॉज बनाया गया है। इसे अलग-अलग तरह के टॉयज, रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से भी सजाया गया है। मॉल मैनेजमेंट की तरफ से क्रिसमस पर मॉल के चारों तरफ स्पेशल परेड निकली जाएगी।

अन्य खबरें