नोएडा बन रहा नंबर-1 : गोल्फ कोर्स में होंगे अंतरराष्ट्रीय मैच, दिसंबर 2023 तक होगा निर्माण पूरा

नोएडा | 1 साल पहले | Mayank Tawer

Google Image | Symbolic Photo



Noida : नोएडा काफी तेजी के साथ तरक्की करता जा रहा है। अब नोएडा के सेक्टर-151ए में गोल्फ कोर्स का निर्माण कार्य हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस गोल्फ कोर्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले केवल मनोरंजन स्थल और बैठक आदि के लिए गोल्फ कोर्स का निर्माण किया जा रहा था। सदस्यों को गोल्फ खेलने की सुविधा दी जानी थी, लेकिन अब पुरानी योजनाओं का बदलाव किया गया है। इसको अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए बनाया जाएगा। इसमें कुल 18 हॉल होंगे और इनकी लंबाई 7200 यार्ड तक होगी। 

दिसंबर 2023 तक निर्माण पूरा होगा
नोएडा के इस अंतरराष्ट्रीय गोल्फ कोर्स में देश-विदेश के खिलाड़ी खेलने आएंगे। इसको लेकर काफी तेजी के साथ तैयारियां की जा रही है। फिलहाल गोल्फ कोर्स के निर्माण का कार्य 25% पूरा हो चुका है। वैसे तो इसको मार्च 2023 तक बनाया जाना था, लेकिन अब दिसंबर 2023 तक काम पूरा करना होगा। जिससे इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच हो सकें।

पूरे 100 करोड़ रुपए का खर्च आएगा
नोएडा के सेक्टर-151ए में बनने वाले इस गोल्फ कोर्स का क्षेत्रफल करीब 113 एकड़ है। अनुमान के मुताबिक करीब इसकी लागत 100 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जिसमें से सिविल कार्यों में 69.74 खर्च होने है। 

आम जनता के लिए 10 लाख रुपए की सदस्यता
इस गोल्फ कोर्स की सदस्यता लेने के लिए सामान्य वर्ग के एक सदस्य को एक बार में करीब 10 लाख रुपए की धनराशि देनी होगी। वैसे केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को 6 लाख और राज्य सरकार के कर्मचारियों को 3 लाख रुपए की सदस्य देने का ऐलान किया है। नोएडा अथॉरिटी से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक इस गोल्फ कोर्स में 750 लोग सदस्य बन चुके हैं।

अन्य खबरें