BIG BREAKING : लीनू सहगल की हुई वापसी, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी की जीएम प्लानिंग नियुक्त

Tricity Today | लीनू सहगल



Noida News : ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की महाप्रबंधक (नियोजन) रह चुकीं सीनियर अफसर लीनू सहगल की वापसी हो गई है। अब उन्हें Gautam Buddha Nagarके तीनों विकास प्राधिकरणों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लीनू सहगल करीब पांच वर्षों से दिल्ली विकास प्राधिकरण में प्रतिनियुक्ति पर काम कर रही थीं। उनकी प्रतिनियुक्ति का समय समाप्त हो गया है। अब वह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी की जीएम प्लानिंग नियुक्त की गई हैं।

राज्य सरकार को ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि लीनू सहगल का दिल्ली डेवेलपमेंट अथॉरिटी में डेपुटेशन का वक्त समाप्त हो गया है। उनकी राज्य में वापसी हो गई है। वह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी की जीएम प्लानिंग नियुक्त की गई हैं। वह दो दिन नोएडा, दो दिन ग्रेटर नोएडा और एक दिन यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवेलपमेंट अथॉरिटी में कार्य योगदान करेंगी। पिछले कुछ समय से लीनू सहगल डीडीए के साथ-साथ नोएडा अथॉरिटी में काम कर रही थीं। अब उनकी वापसी से गौतमबुद्ध नगर के तीनों विकास प्राधिकरणों में प्लानिंग डिपार्टमेंट तेजी से काम करेंगे। इन तीनों महत्वपूर्ण निकायों में महाप्रबंधक (नियोजन) के पद खाली पड़े हैं।

अन्य खबरें