Noida News : नोएडा पुलिस द्वारा शराब तस्कर गिरफ्तार, 48 पव्वे अवैध शराब बरामद

नोएडा | 2 साल पहले | Sneha Mishra

Tricity Today | थाना सैक्टर 63 पुलिस द्वारा 48 पव्वे अवैध शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार



Noida : नोएडा के थाना सैक्टर 63 में सोमवार को एक शराब तस्कर के गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। नोएडा पुलिस द्वारा एक शराब तस्कर गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 48 पव्वे अवैध शराब बरामद हुए हैं। आरोपी पर मु.अ.सं. 417/2022 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है। 

48 पव्वे अवैध शराब बरामद
आज सोमवार को नोएडा के थाना सेक्टर 63 पुलिस द्वारा छिजारसी से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अरूण पुत्र अनिल छिजारसी, थाना सैक्टर 63, नोएडा का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से 48 पव्वे संतरा हरियाणा मार्का ब्रांड अवैध देशी शराब बरामद किया गया है। आरोपी पर मु.अ.सं. 417/2022 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

अन्य खबरें