नोएडा : शादी का झांसा देकर महिला स्वास्थ्य कर्मी से बनाए अप्राकृतिक संबंध, शगुन देकर किया गर्भवती

नोएडा | 2 साल पहले | Ghanshyam Mishra

Google Image | Symbolic Photo



Noida News : नोएडा सेक्टर-39 थाने में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए कहा है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार और अप्राकृतिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि युवक के परिजनों ने उसको अपनाने के लिए शगुन दिया, जिसके बाद युवक ने उसके साथ रेप किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई तो युवक ने उसका गर्भपात भी करवा दिया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अस्पताल में हुई मुलाकात
गौतमबुद्ध नगर की महिला सुरक्षा पुलिस उपायुक्त वृंदा शुक्ला ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-99 में रहने वाली एक स्वास्थ्य कर्मी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक हेमंत नामक युवक से उसका कुछ समय पूर्व संपर्क हुआ। वह उसके अस्पताल में आता जाता था। इसी बीच हेमंत ने उससे कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। 

पुलिस जांच में जुटी
पीड़िता का आरोप है कि हेमंत ने इस बीच अपने परिजनों से भी उससे मिलवाया और उसके परिजनों ने शगुन के रूप में उसे कुछ पैसे दिए। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने बिना शादी किए ही उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए है। इसी बीच हुआ गर्भवती हो गई। आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया। पीड़िता ने आरोपी के परिजनों पर भी उसके साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया है।

अन्य खबरें