Noida News : महिला उन्नति संस्था ने समाजसेविका ऊषा टंडन को किया सम्मानित

नोएडा | 7 महीना पहले | Anika Gupta

Tricity Today | महिला उन्नति संस्था ने



Noida News : सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था के सदस्यों ने प्रदेश सरकार द्वारा महिला शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान को लेकर चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ समाजसेविका ऊषा टंडन को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 

शिक्षा के क्षेत्र में काम के लिए किया सम्मानित
संगठन की पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डा. वन्दना सिंह ने बताया कि समाजसेविका ऊषा टंडन के जीवन का एक लंबा समय समाजसेवा में गुजरा है। वह घरेलू सहायिकाओं को शिक्षा के साथ साथ उनके स्वास्थ्य और उन्हे आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षित करने का कार्य करती रहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा से वंचित गरीब जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने जैसा सराहनीय कार्य किया है। उनके इस काम के लिए संगठन ने नारी शक्ति सम्मान देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था की सदस्य अंजू, शालिनी, संगीता और हिना आदि उपस्थित रहीं।

अन्य खबरें