नोएडा में प्यार बना जल्लाद : लिव इन में रहने वाली महिला को दी खौफनाक मौत, 46 की उम्र में चढ़ा था इश्क़ का बुखार

नोएडा | 20 दिन पहले | Rakesh Tyagi

Tricity Today | Symbolic Photo



Noida News : नोएडा पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। बीते दिनों नोएडा में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दोनों पिछले करीब 10 महीना से नोएडा के सलारपुर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। आरोपी व्यक्ति पहले से शादीशुदा था, जिसकी वजह से उसके परिवार वालों ने प्रेमिका के साथ रहने का विरोध किया। इसी बात को लेकर प्रेमिका और आरोपी के बीच में विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी ने प्रेमिका की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी।

कब हुई हत्या
सेक्टर-39 थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीते 27 सितंबर को सलारपुर में स्थित एक कॉलोनी में किराए के मकान में लाश मिली थी। पुलिस ने महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआत में बताया जा रहा था कि महिला अपने पति के साथ रहती थी। महिला के पति की पहचान 40 वर्षीय आनंद निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की गई।

क्यों हुई महिला की हत्या
पूछताछ के दौरान आनंद ने बताया कि उसकी शादी करीब 20 साल पहले रेखा नाम की एक महिला के साथ हुई थी। कुछ महीने पहले आनंद के संपर्क में बांदा जिले में रहने वाली आरती (बदला हुआ नाम) आई। दोनों सलारपुर में स्थित एक किराए के मकान में रहने लगे। दोनों पिछले करीब 10 महीना से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। आरोपी ने बताया कि उसके परिवार वालों ने उसके ऊपर काफी दबाव बनाया। परिवार वालों ने आनंद को आरती के साथ रहने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच में झगड़ा हुआ करता था। बीते 27 सितंबर को भी झगड़ा हुआ। तभी उसने चुन्नी से गलत दबाकर आरती की हत्या कर दी।

अन्य खबरें