कोरोना से सतर्क नोएडा : अस्पताल से लेकर मॉल तक मास्क अनिवार्य, बढ़ते आकड़ों को ना करें अनदेखा

नोएडा | 1 साल पहले | Jyoti Karki

Tricity Today | Symbolic Image



Noida News : शहर में करोना के लगातार बढ़ते मामले देखने को मिल रहे हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने मास्क अनिवार्य किया हुआ है, लेकिन इसके बावजूद लोग मास्क लगाते हुए बाजारों मॉल, बसों और मेट्रो में मुश्किल से दिखाई दे रहे है। कुछ लोगों का कहना है कि मामले और बढ़े तो मास्क पहनना शुरू कर देंगे। कुछ ने कहा कि पूरे दिन मास्क नहीं पहन सकते और कुछ ने कहा कि उन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवा ली हैं, इसलिए खतरा नहीं है। 

24 घंटे में 100 से ज्यादा मामले 
आपको बता दें कि 24 घंटे में कोरोना के 130 नए मामले आए हैं। इस सीजन के यह मामले सबसे अधिक है। स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 1,871 लोगों की जांच की गई। जिनमें से 130 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। बीते 24 घंटे में 61 मरीज इलाज के बाद ठीक होकर घर चले गए हैं। इसके साथ ही 464 सक्रिय मरीज है। 

बढ़ते मामलों के बाद भी मास्क नहीं 
हालांकि डॉक्टरों ने सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क का उपयोग करने के लिए कहा है। भले ही कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती होने की संख्या तेजी से नहीं बढ़ रही है। लेकिन टीकाकरण करवाना बहुत ही अहम है इसके साथ ही साधारण स्वच्छता जैसे मास्क पहनना हाथ धोना कोविड-19 से बचने में सक्षम है। नोएडा में भीड़भाड़ वाली जगह जैसे सेक्टर-18 की मार्केट, जगत फार्म मार्केट अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अभी भी लोग मास्क का प्रयोग करते नहीं दिखते हैं। 

सीएमओ डॉ.सुनील शर्मा ने दी जानकारी 
गुरुवार को गौतमबुद्धनगर के सीएमओ डॉ. सुनील शर्मा ने जिले में फेस मास्क अनिवार्य करने का आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि बिना मास्क के लोगों को कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों, अस्पतालों, मॉल और सिनेमा हॉल और सार्वजनिक परिवहन में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दिए गए आदेश ने लोगों को दस्ताने पहनने की सलाह दी। जो 2020 की शुरुआत में पहले कोविड के प्रकोप के बाद के शुरुआती महीनों की याद दिलाता है, जब वायरस के बारे में बहुत कम जानकारी थी।

अन्य खबरें