भाजपा सदस्यता अभियान : सांसद डॉ. महेश शर्मा बने सक्रिय सदस्य, नोएडा में जोड़े 18 हजार से अधिक नए कार्यकर्ता

नोएडा | 7 घंटा पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | भाजपा सदस्यता अभियान



Noida News : भारतीय जनता पार्टी को सक्रिय सदस्यता अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया। इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने अब तक 18,660 से अधिक नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने की उपलब्धि हासिल की है।

एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प 
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान से जुड़कर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को और मजबूत करें। जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने इस महाअभियान को संगठन की जमीनी मजबूती का आधार बताते हुए कहा कि यह अभियान लोगों को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
जिला मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर ने बताया कि यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान जो भी कार्यकर्ता या नेता 100 या उससे अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ेगा, उसे सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। सक्रिय सदस्यता के लिए एक फॉर्म भरना होगा और नमो ऐप पर 100 रुपये का सदस्यता शुल्क जमा करना होगा। इस दौरान महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, पूर्व अध्यक्ष हरीश चंद्र भाटी, राकेश शर्मा, योगेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष गिरीश कोटनाला, मंडल अध्यक्ष लोकेश कश्यप और ओबीसी अध्यक्ष उमेश यादव सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरें