नोएडा विधानसभा चुनाव : नवाब सिंह नागर ने पंकज सिंह के लिए मांगे वोट, कहा- नोएडा विधायक ने विकास में लगाए 4 चांद

नोएडा | 2 साल पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | चौपाल



Noida News : नोएडा विधानसभा चुनाव में सभी उम्मीदवार दमखम के साथ प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। बुधवार को गन्ना संस्थान के राज्यमंत्री पूर्व विधायक नवाब सिंह नागर ने नोएडा के तमाम जगहों पर डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान नागर ने चौपाल में भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह को वोट देने की अपील की है। 

गन्ना संस्थान राज्यमंत्री नवाब सिंह नागर ने कहा कि नोएडा में विकास में वर्तमान सरकार ने जितना किया है, उतना किसी और सरकार ने नहीं किया। नोएडा शहर में जितना कार्य हुआ है, उतना ही विकास कार्य शहर के ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ है। भाजपा सरकार ने सभी वर्ग के लोगों के लिए काम किया है। सरकार ने पिछड़ों, शोषित, वंचित लोगों के लिए अनेकों कार्य किए जो सराहनीय है।

नवाब सिंह नागर ने कहा कि पंकज सिंह ने बेहद अच्छे कार्य किए हैं। नोएडा में विकास कार्य काफी तेजी के साथ हो रहा है। पंकज सिंह के कार्यकाल में शहरी ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी काफी तेजी के साथ विकास हुआ है। आज नोएडा को उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर के रूप में जाना जा रहा है, यह विकास कार्य सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुआ है। अगर हमको नोएडा शहर को विश्व स्तरीय पहचान पर लेकर जाना है तो दोबारा से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी होगी।

इस मौके पर चंदगीराम यादव, सचिन अंबाबता, महेश अवाना, योगेंद्र चौधरी, चमन अवाना, ओमवीर अवाना, घनश्याम यादव, मुक्तानंद प्रधान, इंद्राज खटना, सतपाल अवाना, अनिल मास्टर, सुमित भाटी, गुलाब प्रजापति, प्रवीण कुमार झा, अभय त्यागी, विजय अवाना, अशोक यादव, सुनील कुमार, राजेश अवाना, प्रदीप भारद्वाज, प्रवीण तोमर, सर्वेश कुमार सिंह, कुंदन कुमार कर्ण, राहुल मुखिया, निखिल झा, चंदन शर्मा, दीपक अवाना और शिवम कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरें