नोएडा में जान के साथ खिलवाड़ : 260 बहुमंजिला इमारतों के पास नहीं फायर एनओसी

नोएडा | 2 साल पहले | Rakesh Tyagi

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



Noida : गौतम बुद्ध नगर में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। अग्निशमन विभाग ने 15 मीटर ऊची 260 इमारतों को नोटिस भेजा है। इनमें से 111 इमारतों में अग्निशमन व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया गया है, लेकिन 75 का अभी तक जवाब नहीं आया है। आपको बता दें, पिछले सप्ताह सेक्टर-8 की झुग्गी बस्ती में रात के वक्त दूध गरम करने के दौरान सिलेंडर में आग लग गई थी। हादसे में 3 लोगों की जलकर मौत हो गई थी।

अग्निशमन विभाग
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि जिले के आवासीय सेक्टरों में स्थित सोसाइटी में व्यवसाई गतिविधियां चलती है। गर्मी शुरू होने से पहले अग्निशमन विभाग की तरफ से सबसे पहले 260 ऐसी इमारतों को जानकारी ली गई है, जिनके पास फायर एनओसी नहीं है। यह सभी व्यवसायिक गतिविधियों वाली इमारते हैं।

3 हजार से अधिक लोगों को अग्नि सुरक्षा की जानकारी
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जिनके पास फायर एनओसी नहीं है, उनकी लगातार चेकिंग की जा रही है। कंपनियों, फैक्ट्रियों में जाकर व्यवस्था देखी जा रही है। गड़बड़ी मिलने पर उसे ठीक कराने के लिए कहा जा रहा है। जिले में कई ऐसी कंपनी है, जो बिना एनओसी के संचालित हो रही है। नोएडा में गैस सिलेंडर फटने से तीन लोगों की हुई मौत के बाद अग्निशमन विभाग झुग्गी- झोपड़ी और स्लम बस्ती में रहने वाले लोगों को आगजनी से बचाव का प्रशिक्षण दे रहा है। इसके लिए 3 दिनों का विशेष अभियान चलाकर 40 स्लम कॉलोनी में जाकर 3 हजार से अधिक लोगों को अग्नि सुरक्षा की जानकारी दी गई है।

अन्य खबरें