नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी : भीख मंगवाने के लिए 6 साल की बच्ची का अपहरण करने वाली महिला गिरफ्तार, बच्ची भी बरामद

नोएडा | 3 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | नीलू कुशवाह



नोएडा पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है। जो एक 6 साल की बच्ची का अपहरण कर उससे भीख मंगवाना चाहती थी। पुलिस ने महिला के साथ बच्ची को भी सकुशल बरामद किया है।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि 15 जनवरी को एक व्यक्ति ने नोएडा के फेस-2 थाने में लिखित शिकायत दी थी कि उनकी 6 साल की बेटी कहीं लापता हो गई है। काफी ढूंढने के बाद भी बच्ची का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया। 

पुलिस ने बच्ची को ढूंढने के लिए टीम गठित कर दी थी। पुलिस को सूचना मिली कि मध्य प्रदेश की रहने वाली नीलू कुशवाह बच्ची को लेकर चली गई है। सूचना प्राप्त करके पुलिस नीलू कुशवाह के मूल निवास छतरपुर मध्य प्रदेश पहुंच गई। वहां जाकर पता चला कि नीलू कुशवाह बच्ची को लेकर दिल्ली चली गई है। नोएडा पुलिस फिर वापस मध्य प्रदेश से दिल्ली आ गई।

पुलिस ने रविवार की दोपहर को नोएडा सेक्टर-82 रेड लाइट से आरोपी नीलू कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 6 साल की बच्ची भी बरामद हो गई है। पूछताछ में पता चला है कि वह बच्ची से भीख मांगना चाहती थी। इस उद्देश्य से ही उसने बच्ची का अपहरण किया था।

अन्य खबरें