नोएडा : भविष्य संस्था ने क्रिसमस पर जरूरतमंदों को कंबल किए वितरित, बच्चों को दिए गिफ्ट

नोएडा | 2 साल पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | भविष्य संस्था ने क्रिसमस पर जरूरतमंदों को कंबल किए वितरित



Noida : क्रिसमस पर भविष्य संस्था ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ मनाया। इस मौके पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों द्वारा चित्रकारी के माध्यम से क्रिसमस के त्यौहार को दर्शाया गया। साथ ही बच्चों ने नृत्य और गानों के माध्यम से आए हुए अतिथि मनीष श्रीवास्तव का स्वागत किया। कार्यक्रम के 100 बच्चों ने भाग लिया। संस्था द्वारा बच्चों को उपहार के तौर में गिफ्ट दिए गए।

छात्रों की कैरियर काउंसलिंग
भविष्य संस्था ने जरूरतमंद परिवार के लोगों को गर्म कपड़े और ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। मुख्य अतिथि आतिथ्यम्म रेस्त्रा के मालिक मनीष श्रीवास्तव ने 10वीं और 12वीं के छात्रों का कैरियर काउंसलिंग कर उन्हें सही मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बच्चों को अपनी परेशानियों से बाहर निकलने के लिए बहुत सारे उदाहरण दिए।

यह रहे उपस्थित
कवियत्री सुषमा तिवारी ने अपनी कविताओं के माध्यम से बच्चों को सभी धर्मों के त्योहारों के इसी तरह मनाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में भविष्य संस्था से दीपक यादव, मुस्कान, चेल्सी, पारुल, सुषमा तिवारी, प्रियांशु,आदित्य, शालू  मौजूद रहे।

अन्य खबरें