बड़ी खबर : नोएडा की कंपनी ने बिना नोटिस दिए 198 कर्मचारियों को बाहर निकाला, हंगामा शुरू

नोएडा | 1 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | 198 कर्मचारियों को बाहर निकाला हंगामा शुरू



Noida News : शहर में स्थित कोगिटो कंपनी ने बिना नोटिस दिए 198 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि नौकरी निकालने से पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया था। अचानक कंपनी के मालिक के द्वारा ऐसे काम करने के बाद कर्मचारियों में काफी रोष है। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए है।

मैनेजर ने कहा- कल से नौकरी पर मत आना
कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी श्रुति का कहना है कि वह अपने साथियों के साथ गुरुवार को नौकरी पर गई थी। कंपनी में काम करने के दौरान मैनेजर ने उनके पास आकर कहा कि कल से नौकरी पर मत आना, अब कंपनी में काम नहीं है। ऐसे में कर्मचारियों ने सवाल पूछा कि उनको कोई नोटिस नहीं दिया गया है। ऐसे में बिना नोटिस के कैसे नौकरी से निकल जाएं।

मालिक और मैनेजर के खिलाफ रोष व्याप्त
कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी के मैनेजर ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर 198 कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद मौके पर कर्मचारियों के भीतर कंपनी मालिक और मैनेजर के खिलाफ रोष व्याप्त हो गया। कर्मचारियों को सैलरी भी नहीं दी गई है।

कर्मचारियों का आरोप- पुलिस ने मौके से भागने का प्रयास किया
इसी से परेशान होकर कर्मचारियों ने गुरुवार की देर रात के बाद अब शुक्रवार की सुबह भी प्रदर्शन किया है। कर्मचारियों ने एक साथ इकट्ठा होकर कंपनी प्रबंधन समेत अन्य लोगों के खिलाफ नारेबाजी की है। कर्मचारियों को कहना है कि पुलिस की तरफ से भी कोई मदद नहीं मिल पा रही है। उल्टा पुलिस ने मौके से भागने का प्रयास किया।

अन्य खबरें