Noida COVID-19 Cases : गौतमबुद्ध नगर में संक्रमण के 50 मरीज मिले और 54 स्वस्थ हुए

नोएडा | 3 साल पहले | Anika Gupta

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



जनपद गौतमबुद्ध नगर में शनिवार की सुबह तक पिछले चौबीस घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 50 और मरीज मिले हैं। जबकि 54 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जनपद में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से अब तक 91 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार सुबह तक कोरोना वायरस के 50 और मरीज पाए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि कोविड-19 से एक दिन में 54 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं जिले के विभिन्न अस्पतालों में 271 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 24,807 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं, जबकि अब तक कुल 25,169 कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

देश में 18,222 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1,04,31,639 हुई
देश में कोविड-19 के 18,222 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,04,31,639 हो गई है। वहीं, अब तक 1,00,56,651 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद देशभर में रोगियों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 96.41 फीसदी तक पहुंच गई।

अन्य खबरें