अमृत महोत्सव नोएडा : डायल-112 पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्वागत में बरसे फूल, Video

नोएडा | 2 साल पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | फ्लैग मार्च यात्रा



Noida : आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न लगातार जारी है। सरकार के निर्देशानुसार सरकारी महकमें भी पूरे जोश और जुनून के साथ आजादी का उत्सव मना रहे हैं। इसी के मद्देनजर पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश के बाद नोएडा में बुधवार को फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। यह फ्लैग मार्च डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साह के नेतृत्व में रखा गया। डायल-112 गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा 18 किलोमीटर तक फ्लैग मार्च यात्रा निकाली गई। आला अधिकारियों ने यात्रा के स्वागत में फूल बरसाए।

सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा
अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को हुए तिरंगा मार्च पास्ट में यूपी-112 के दो पहिया और चार पहिया वाहन शामिल हुए। पुलिस के सभी आलाधिकारी हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए और शहर के अलग-अलग मार्गों से होकर गुजरे। इस फ्लैग मार्च में डायल-112 के सैकड़ों पुलिसकर्मियों द्वारा भाग लिया गया। इस दौरान लोगों को आजादी का अमृत महोत्सव मनाने और आपसी भाईचारा और देश भक्ति की भावना रखने का संदेश दिया गया।
 
इन जगहों से निकाली गई यात्रा
पीआरवी चार पहिया चालक को छोड़कर शेष कर्मियों और दो पहिया पीआरवी पर नियुक्त पीछे बैठे कर्मी द्वारा राष्ट्रीय झंडे को हाथ में लेकर मार्च पास्ट के दौरान ससम्मान लहराते हुए चल रहे थे। पीआरवी द्वारा मार्च पास्ट के दौरान पूरे रोड को कवर न करते हुए एक लाइन में यात्रा निकाली गई। बता दें यह यात्रा सेक्टर-39 से सुबह 11:00 बजे शुरू हुई। जिसके बाद सेक्टर-40, सेक्टर-38, शशि चौक, सेक्टर-37, सेक्टर-25 स्पाइस मॉल होते हुए नोएडा स्टेडियम पर समाप्त हुई।

अन्य खबरें