भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान : नोएडा के विधायक पंकज सिंह अव्वल, गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री दूसरे नंबर पर

नोएडा | 1 दिन पहले | Pankaj Parashar

Tricity Today | पंकज सिंह और कुंवर बृजेश सिंह



Noida News : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान में पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र से पार्टी के विभिन्न जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 25 सितंबर 2024 को संपन्न हुए इस अभियान के पहले चरण में शीर्ष 25 जनप्रतिनिधियों को सर्वाधिक सदस्य बनाने के लिए सम्मानित किया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारतीय जनता पार्टी (पश्चिम) सतेंद्र शिशोदिया ने इन जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। नोएडा के विधायक और यूपी भाजपा के उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने सबसे ज़्यादा सदस्य बनाए हैं। जबकि, दूसरे स्थान पर गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह हैं। बृजेश सिंह सहारनपुर की थानाभवन सीट से विधायक हैं।

इन जिले के नेताओं ने मारी बाजी
इस अभियान में कई प्रमुख नेता, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे। मेरठ, मथुरा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और सहारनपुर जैसे जिलों के जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से पार्टी के सदस्यता अभियान में जुटे रहे। 
 
चुनावों में पार्टी होगी मजबूत : सतेंद्र शिशोदिया
सतेंद्र शिशोदिया ने इस अवसर पर कहा, "यह अभियान हमारे संगठन की जड़ों को और भी गहरा करेगा और आगामी चुनावों में पार्टी की मजबूती को दिखाता है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के यह जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी न केवल अपने क्षेत्रों में बल्कि पूरे राज्य में पार्टी की मजबूती का प्रतीक बनकर उभरे हैं। सदस्यता अभियान ने भाजपा की व्यापक स्वीकार्यता और जनता के बीच उसकी लोकप्रियता को साबित किया है।

अन्य खबरें