नोएडा : हुक्का और चौपाल लगाकर ग्रामीणों ने 'मन की बात' सुनी, मनोज गुप्ता ने कहा - मोदी और योगी ने दिखाई देश को विकास की राह

नोएडा | 3 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | हुक्का और चौपाल लगाकर ग्रामीणों ने 'मन की बात' सुनी



आज भाजपा नोएडा महानगर के गांव मोरना में चौपाल लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस वर्ष के अंतिम 'मन की बात' कार्यक्रम का आयोजन युवा मोर्चा द्वारा किया गया है। ये कार्यक्रम पूरे देश में हर शहर के हर बूथ पर किया जा रहा है। मोरना गांव में होने वाले इस कार्यक्रम में भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता रहे है। नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' में सभी को आने वाले नए साल की बधाई दी है। 

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारा देश 2021 में सफलताओं के नए शिखर छूए। दुनिया में भारत की पहचान और सशक्त हो, इसकी कामना से बड़ा और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि जनता कर्फ्यू का प्रयोग पूरे विश्व के लिए प्रेरणा बना है। जब ताली-थाली बजाकर देश ने हमारे कोरोना वारियर्स का सम्मान किया था। एकजुटता दिखाई थी। उसे भी कई लोगों ने याद किया है। प्रधानमंत्री ने देश मे बने खिलौनों की मांग बढ़ने के साथ #Vocal4Local और ABC-आत्मनिर्भर भारत चार्ट के बारे में भी बताया है। उन्होंने आज गुरु गोविंद के बेटे साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह को भी याद किया है। 

पीएम ने कहा कि  2014 में leopards की संख्या लगभग 7900 थी। लेकिन 2019 में इनकी संख्या बढ़कर 12,852 हो गयी है। देशभर में कोरोना के इस समय में, टीचर्स ने जो innovative तरीके अपनाये। जो course material creatively तैयार किया है। वो online पढ़ाई के इस दौर में अमूल्य है। मोदी ने इसके साथ विशेष रूप से कहा कि हमें ये संकल्प लेना है, कि हम कचरा नहीं फैलाएंगे। साथ ही हमें देश को single use plastic से मुक्त करना ही है। ये भी 2021 के संकल्पों में से एक है।

नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने हमारी टीम से बात करते हुए बताया कि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनने के बाद देश काफी तेजी से विकास की तरफ बढ़ता जा रहा है। केंद्र में मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ लगातार देश को और देश को तरक्की की तरफ बढ़ा रहे हैं। करोड़ों युवाओं को इस सरकार में रोजगार भी मिले हैं। 

उनका कहना है कि लॉकडाउन के कारण देश में आज कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए हम सक्षम हैं। भले ही इसकी वैक्सीन पूर्ण रूप से नहीं बनी हो, लेकिन देश के स्वास्थ्य विभाग और सरकार ने पूरी मेहनत के साथ कोरोना संक्रमण पर रोकथाम लगाने की कोशिश की है। इसका परिणाम पूरे देश के सामने हैं। भारत से भी शक्तिशाली देश आज कोरोना संक्रमण से लड़ पाने में सक्षम नहीं है, जितना भारत है। यहां तक की विदेशों में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए दवाइयां मांगी हैं। लेकिन फिर भी सभी लोगों से अपील है कि वह खुद और अपने परिवार की सुरक्षा बनाए रखें। क्योंकि कोरोना का संक्रमण अभी गया नहीं है।

इस मौके पर जिला महामंत्री उमेश त्यागी, चंदगीराम यादव, गणेश जाटव, जिला मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, युवा मोर्चा के सतेंद्र नागर, भूपेश चौधरी, चमन अवाना, जितेंद्र शर्मा, रवि यादव, बलराज चौधरी आदि लोग मजूद रहे।

अन्य खबरें