नोएडा पुलिस को फुर्सत नहीं : रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एक महीने तक काटे थाने के चक्कर, फरीदाबाद पुलिस बनी फरिश्ता

नोएडा | 5 दिन पहले | Junaid Akhtar

Google Image | फरीदाबाद पुलिस



Noida News : नोएडा पुलिस क्राइम कंट्रोल करने के पुराने तरीके पर चल रही है। यह तरीका कभी-कभी पीड़ित के लिए नासूर बन जाता है। लेकिन कहते है न मजलूमों के साथ खुदा की मदद होती है और वह किसी न किसी को फरिश्ता बनाकर भेज देता है। इस बार फरीदाबाद पुलिस ने फरिश्ता बनकर नोएडा के एक मजलूम की मदद की है। इस पूरे मामले को वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है। 

जानिए पूरा मामना 
थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-18 में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक का मोबाइल लूट लिया था। घटना के बाद युवक ने पुलिस से इसकी शिकायज की। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने केस दर्ज नहीं किय। बल्कि उसे करीब एक महीने तक थाने और चौकी के चक्कर कटवाते रहे। इस बीच फरीदाबाद पुलिस ने लुटेरे पकड़ लिए। उनके पास से युवक का मोबाइल बरामद किया गया। इसके बाद फरीदाबाद पुलिस ने पीड़ित से संपर्क कर उसे मोबाइल मिलने की जानकारी दी। 

नोएडा पुलिस का बयान 
इस मामले को लेकर थाना सेक्टर-20 प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा कुछ कुछ मामला होता तो फरीदाबाद पुलिस उनसे संपर्क करती है। फिर भी इसकी जांच की जाएगी।

अन्य खबरें