नोएडा: कार्यक्रमों की धूम के साथ मना तीज उत्सव, फेस पेंटिंग में मनन सोनी को मिला पहला इनाम

नोएडा | 3 साल पहले | Anika Gupta

Tricity Today | कार्यक्रमों की धूम के साथ मना तीज उत्सव



Noida News: कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष भी राजस्थान कल्याण परिषद नोयडा की तरफ से सबसे लोकप्रिय तीज महोत्सव को ऑनलाइन मनाया गया। बीते शनिवार को शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक जूम पर जुड़कर सभी ने इस उत्सव को मनाआ। संस्था के सदस्यों ने तीज सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लिया। रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। संस्था के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि तीज महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक गीत और लोक नृत्य (जिनमें कठपुतली, थाली, मटका एवं युगल नृत्य शामिल थे) का आयोजन हुआ। बनी ठनी, मुंडो पोत (मेकअप), फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। 

बनी ठनी प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार रचना माहेश्वरी व द्वितीय पुरस्कार संतोष सिंघल को मिला। मुंडो पोत (मेकअप) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राधा दमानी व दूसरा स्थान दिशा जैन को मिला। फेस पेंटिंग में प्रथम विजेता मनन सोनी व दूसरे स्थान पर अक्षर सोनी रहे। मनन सोनी ने भगवान श्री कृष्ण व अक्षत ने भगवान अर्धनारीश्वर की फेस पेंटिंग अपने फेस पर करके सबका मन मोह लिया। प्रथम स्थान प्रतियोगी को 20 ग्राम चांदी का सिक्का व दूसरे स्थान पर रहे प्रतियोगियों को 10 ग्राम का सिक्का दिया गया। इनाम के लिए सिक्के संस्था के प्रदीप मेहता व ललिता मेहता की ओर से स्पॉन्सर किये गए थे। 

संस्था के अध्यक्ष केसी गुप्ता ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। जूम के माध्यम से तीज महोत्सव में शामिल होने वाली नोएडा की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं माहेश्वरी समाज, अग्रवाल समाज, नोएडा लोकमंच, मारवाड़ी युवा मंच व नवरत्न फाउंडेशन के सदस्यों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन पारुल माहेश्वरी व ललिता मेहता ने किया। महासचिव जुगल किशोर सोनी ने प्रोग्रम की एडवाइजर मंजू केडिया, संयोजक अनुराधा बैद, पारुल माहेश्वरी, रंजना सोनी व सरिता गुप्ता का सुंदर कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया। 

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल का दायित्व निशि जैन, शमा मिढा, रुपाली जैन ने बखूबी निभाया। जूम के माध्यम से शामिल संस्था के सदस्यों में केएल बैद, जीपी केडिया, आरपी सोनी, विजय सोनी, अरविंद बैद, अनिल अग्रवाल, कपिल लखोटिया, आरसी बजाज, प्रदीप बजाज, महेंद्र शाह, ओपी बंसल, प्रकाश ईनानी, दिनेश चांडक, राजीव गुप्ता, अनिल जैन, राम गुप्ता, एसएन पारीक, रंजू माथुर, सीमा अग्रवाल, अंजनी सरार्फ, राजेश खंडेलवाल, ओपी दानी, रामरतन शर्मा, शांति लाल सुराणा सहित सैकड़ों सदस्य जुड़े।

अन्य खबरें