NOIDA BREAKING : मारुति सुजुकी के वर्कशॉप पर लगा एक लाख का जुर्माना, कूड़ा निस्तारण करने वाली 2 कंपनी पर भी 10 लाख का नोटिस

नोएडा | 2 साल पहले | Mayank Tawer

Google Image | Symbolic Photo



Noida News : गीला-सूखा और खतरनाक श्रेणी का कूड़ा अलग-अलग नहीं करने पर सेक्टर-63 स्थित मारुति सुजुकी के वर्कशॉप पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इस वर्कशॉप से अलग-अलग कूड़ा नहीं लेने पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी एजी एनवायरो पर भी 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही सेक्टर-63 में झाडू से सफाई करने वाली नार्थ इंडिया कंपनी का कार्य संतोषजनक नहीं मिलने पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

प्राधिकरण की टीम ने किया दौरा
नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सेक्टर-63 में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी एजी एनवायरो के वाहन को चेक किया गया। पता चला कि उसमें गीला- सूखा और हैजार्ड कूड़ा अलग-अलग नहीं है। जबकि कंपनी के वाहन में हरा, नीला और काले रंग के तीन बॉक्स बने हुए हैं। इसके बाद भी मिश्रित कूड़ा रखा गया था। ऐसे में कंपनी पर तत्काल ही 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। 

वर्क शॉप पर मिली बड़ी कमी
उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि उपरोक्त कूड़ा सेक्टर-63 स्थित मारुति सुजुकी के वर्क शॉप से लिया गया है। इस पर प्राधिकरण की टीम वर्क शाप पहुंची। जांच में पाया गया कि यहां भी गीला- सूखा और खतरनाक श्रेणी का कूड़ा अलग अलग नहीं किया जाता है। वर्क शॉप पर भी एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

नार्थ इंडिया सफाई कंपनी पर भी लगा जुर्माना
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सेक्टर-63 में झाडू से सफाई का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। जगह-जगह सड़क पर कचरा फैला हुआ था। जबकि इस सेक्टर की सफाई का ठेका नार्थ इंडिया नामक कंपनी को दिया गया है। उन्होंने बताया कि नार्थ इंडिया सफाई कंपनी पर भी कार्य में लापरवाही बरतने पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

अन्य खबरें