नोएडा में कमर्शियल साइट पर लिफ्ट हादसा : देखरेख कर रही कंपनी ने नहीं दिया ध्यान, पुलिस ने पांच को पकड़ा...एफआईआर दर्ज

नोएडा | 9 महीना पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | लिफ्ट हादसा



Noida News : सेक्टर-125 स्थित कमर्शियल साइट पर लिफ्ट टूटने से बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में 9 लोग घायल गए है। इस मामले में नवीन जांगिरा की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने लिफ्ट की देखेरेख कर रही कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कंपनी के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला थाना-126 क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला
एरोस्मिथ टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के ओनर नवीन जांगिरा ने पुलिस में कंप्लेंट दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि सेक्टर-125 स्थित रिवर साइट टॉवर में उनका दफ्तर है। कंपनी में लगभग 35 लोग कार्यरत हैं। शुक्रवार की शाम कंपनी के 9 कर्मचारी काम पूरा करने के बाद घर जाने के लिए निकले थे। वे 8वें फ्लोर के लिफ्ट में सवार हो गए। मगर, लिफ्ट में सवार होते ही अचानक 8वें फ्लोर से लिफ्ट गिर गई। लिस्ट में सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनकी पहचान पीयूष (22), अभिषेक (23), गाजियाबाद निवासी अभिषेक गुप्ता, ग्रेटर नोएडा निवासी सौरभ कटियार (28), दिल्ली निवासी रजत शर्मा (29), शुभम भारद्वाज (22), सागर (25), अभिजीत (23) और नोएडा निवासी यशु शर्मा के रूप में हुई है।

शिकायत के बाद भी नहीं दिया ध्यान
कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि रिवर साइट में अक्सर लिफ्ट खराब रहती है। लिफ्ट की देखरेख का जिम्मा AWFIS कंपनी के पास है। इसके मालिक और कर्मचारियों को कई बार लिस्ट खराब होने की शिकायत दी जा चुकी है। लेकिन, उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। इस वजह से शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया है। हादसे के बाद एरोस्मिथ टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के ओनर नवीन जांगिरा ने लिफ्ट के मेंटेनेंस का काम कर ही रही AWFIS कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस बाबत एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि AWFIS कंपनी के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबरें