नोएडा से गर्व की बात : राष्ट्रपति ने थपथपाई चैलेंजर्स ग्रुप की पीठ, बच्चों का हौसला बढ़ाया

नोएडा | 6 महीना पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | चैलेंजर्स ग्रुप के बच्चे प्रेसिडेंट हाउस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले।



Noida News : बाल दिवस के मौके पर चैलेंजर्स ग्रुप के बच्चे प्रेसिडेंट हाउस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले। राष्ट्रपति ने बच्चों द्वारा प्राप्त उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने संस्था की पीठ थपथपाई और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। राष्ट्रपति ने कुछ समय पाठशाला के उन बच्चों को दिए, जो झुग्गी बस्तियों में रहते हैं। राष्ट्रपति द्वारा प्रोत्साहित किए जाने पर बच्चों ने खुशी जाहिर की।

राष्ट्रपति ने संस्था को किया प्रेरित
राष्ट्रपति ने संस्था द्वारा किए जा रहे सराहनीय कामों को लेकर अध्यक्ष प्रिंस शर्मा को इसी तरह आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि ये बच्चे आने वाले समय में देश का भविष्य निर्मित करेंगे। इन्हें रास्ता दिखाने वाली ऐसी संस्थाओं को मैं नमन करती हूं। इन बच्चों का सहारा बनकर इन्हें आगे बढ़ाने के लिए काम करने की जरूरत है।

प्लास्टिक से बना उपहार किया भेंट
संस्था के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने राष्ट्रपति को चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा किए गए छह वर्षों के कार्यों से अवगत कराया। इस पर उन्होंने पूरी टीम की प्रशंसा की। राष्ट्रपति को चैलेंजर्स की पाठशाला की मुहिम प्लास्टिक लाओ, शिक्षा पाओ अभियान के अंतर्गत प्लास्टिक से बना उपहार भेंट किया। उन्होंने इसकी सराहना करते हुए इस मुहिम को बड़े स्तर पर ले जाने के लिए कहा। इस मौके पर गीतिका, अर्जुन, आलीशान, सलोनी और चांदनी मौजूद रहे।

अन्य खबरें