Noida : भारतीय योग संस्थान का जनजागरण अभियान, घर-घर तक पहुंचेगा योग

नोएडा | 9 दिन पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | योग उत्सव



Noida News : भारतीय योग संस्थान ने रविवार को सेक्टर-54 स्थित वेटलैंड पार्क में  एक भव्य योग उत्सव का आयोजन किया। यह कार्यक्रम "जिला योग उत्सव" श्रृंखला की पहली कड़ी के रूप में जिला-1 के तत्वावधान में आयोजित किया गया। सुबह 5:45 से 7:15 बजे तक चले इस कार्यक्रम में लगभग 400 योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

किया गया सम्मानित 
इस विशेष अवसर पर आसन, प्राणायाम और ध्यान जैसी योग की विभिन्न विधाओं का अभ्यास कराया गया। साथ ही, प्रतिभागियों को 2 अक्टूबर 2024 को छत्रसाल स्टेडियम में होने वाले संस्थान के एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के रजत विहार, सी ब्लॉक, सेक्टर 62 स्थित योग साधना केंद्र को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सुरेश विज ने केंद्र प्रमुख गिन्नी झा और अन्य प्रमुख सदस्यों को संस्थान का बैनर प्रदान कर सम्मानित किया।

नित्य योग करने के लिए किया प्रेरित 
भारतीय योग संस्थान के अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष सुरेश विज, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य जवाहरलाल यादव, नोएडा जिला-1 के प्रधान हीरा सिंह बिष्ट और महामंत्री चंद्र मोहन नागपाल ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सभी को नित्य योग करने के लिए प्रेरित किया और योग को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

अन्य खबरें