नोएडा में मौसम ने ली करवट :  झमाझम बारिश से खुशगवार हुआ एनसीआर का माहौल, लोगों को गर्मी से राहत मिली 

नोएडा | 2 दिन पहले | Suman Yadav

Google Image | Symbolic Image



Noida News : नोएडा-एनसीआर में बुधवार दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। कई जगहों में बारिश हुई। जून माह के समाप्ति से ही तकरीबन प्रदेश के सभी राज्यों में जमकर बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। नोएडा के अलावा एनसीआर के कई दूसरे शहरों में भी बारिश शुरू हो गई। इसके साथ चल रही तेज हवाएं लोगों को झूमने पर मजबूर करती रही।

पहाड़ों की बारिश ने NCR को चहकाया
मानसून आने के बाद से पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। भारी बारिश से वहां रहने वाले लोगो का अस्त-व्यस्त होने लगा। पहाड़ो के कई गांवों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।  

गर्मी और धूप से मिली राहत 
पिछले कई दोनों से गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा था, जिससे हर कोई परेशान था। मानसून के आने से लोगों को राहत मिल गई। दोपहर में तेज बारिश से मौसम बदल गया। मौसम विभाग की मानें तो अब आने वाले एक सप्ताह तक नोएडा एनसीआर में लगातार बारिश होगी।
 

अन्य खबरें