नोएडा :  राजस्थान कल्याण परिषद ने 1,400 जरूरतमंदों को बांटे कम्बल, डॉ. महेश शर्मा रहे मौजूद 

नोएडा | 2 साल पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | कम्बल वितरण



Noida : नोएडा की अग्रणी सामाजिक संस्थाओं में से एक राजस्थान कल्याण परिषद द्वारा ठंड से बचाने के लिए 1,400 कम्बल वितरित किया। कंबल वितरण का कार्यक्रम सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर में किया गया। जहां संस्था ने जरूरतमंद और गरीब लोगों को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था के तरफ से वितरित किया है। इस कार्यक्रम में सांसद डॉ. महेश शर्मा भी मौजूद रहे।

पूर्व अध्यक्ष और राजस्थान कल्याण परिषद के मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि पहला कम्बल वितरण का कार्यक्रम सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में किया है। जिसमें 300 से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को कम्बल संस्था द्वारा दिया गया है। उसके बाद दोपहर एक बजे सेक्टर-17 स्थित झुग्गियों में 500 से ज्यादा कम्बल वितरित किया। 

संस्था के अध्यक्ष केसी गुप्ता और महासचिव जुगल किशोर भारती ने बताया कि संस्था के सदस्यों द्वारा आज रात को भी करीब 600 कम्बलों का वितरण किया जाएगा। जिसमें सड़क के किनारे और फ्लाईऑवर के नीचे सोने वाले गरीब और जरूरतमन्द लोगों को कम्बलों का वितरण किया जाएगा। कम्बल वितरण कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। 

इस कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य सदस्यों में सरंक्षक डॉ. महेश शर्मा, अध्यक्ष केसी गुप्ता, केल बैद, जीपी केडिया, अंजनी सरार्फ, जीसी माहेश्वरी, आरपी माहेश्वरी, अरविंद बैद, अरविंद सोनी, राजेश खंडेलवाल, जीवन डी जैन, विष्णु गोयल, जुगल किशोर भारती, रामरतन शर्मा, अनिल जैन, पवन शर्मा, मंजू केडिया, सरिता गुप्ता और रंजना सोनी समेत कई लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरें