नोएडा : आरएसएस ने शुरू किया टीकाकरण केंद्र, विनीत कौशल और अनिल त्यागी ने किया शुभारंभ

नोएडा | 3 साल पहले | Testing

Tricity Today | आरएसएस ने शुरू किया टीकाकरण केंद्र



Noida News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषंगिक संगठन सेवा भारती ने नोएडा महानगर में आम आदमी को कोविड वैक्सीन मुहैया करवाने के लिए एक केंद्र की शुरुआत की है। यह वेक्सिनेशन सेंटर सेक्टर-12 के सरस्वती शिशु मंदिर में स्थापित किया गया है। गुरुवार को केंद्र की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विनीत कौशल डॉक्टर अनिल त्यागी ने संयुक्त रूप से की है।

विनीत कौशल ने बताया कि संघ के स्वयंसेवक इस केंद्र में समुचित व्यवस्था कर रहे हैं। गुरुवार को पहले दिन 340 लोगों को वैक्सीन डोज लगवाई गई हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक व्यवस्थित तरीके से केंद्र का संचालन कर रहे हैं। यह टीकाकरण केंद्र आने वाले दिनों में नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। यहां शहर के लोग कोविड वैक्सीन लगवा सकते हैं। कार्यक्रम में नोएडा विभाग प्रचारक विनीत कौशल, प्रान्त सह प्रचार प्रमुख डॉक्टर अनिल त्यागी, दिनेश गोयल, दिनेश महावड़, सतेंद्र, बलवंत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विनीत कौशल ने बताया कि समय-समय पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ लोगों की मदद करने के लिए ऐसे कार्यक्रम करता रहता है। कोरोनावायरस के कारण फैली इस महामारी के दौरान संघ निरंतर आम आदमी की सहायता कर रहा है। इससे पहले शिशु मंदिर में कोरोना मरीजों के लिए आइसोलेसन सेंटर बनाया गया। महामारी के दौरान संघ के स्वयंसेवकों ने ऐसे शवों का अंतिम संस्कार किया जिनके परिजन किसी कारणवश नहीं आ रहे थे। अब वैक्सीनेशन सेंटर बनाकर लोगों को वैक्सीन लगवाई जा रही है।

अन्य खबरें