नोएडा स्टेडियम में रामलीला : सनातन धर्म रामलीला समिति ने किया भूमि पूजन, दिल्ली की मंडली करेगी मंचन

नोएडा | 3 दिन पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | भूमि पूजन



Noida News : नोएडा स्टेडियम में श्रीराम लीला मंचन की तैयारियों शुरू हो गईं। इसके लिए भूमि पूजन का आयोजन किया गया। भूमि पूजन के मुख्य अतिथि डॉ. महेश शर्मा ने वैदिक विधि से पूजा कर रामलीला मंचन के लिए शुभारंभ किया। इसके अलावा कई अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसके बाद आयोजकों ने रामलीला के कलाकारों से परिचय करवाया।
50 कलाकार लेंगे हिस्सा 
श्री सनातन धर्म रामलीला समिति के महासचिव संजय बाली ने बताया कि यह 39वें वर्ष की रामलीला मंचन के लिये नोएडा स्टेडियम में भूमि पूजन किया गया। इस बार मंचन को बहुत ही भव्य रूप दिया जायेगा। रामलीला का मंचन दिल्ली की मंडली करेगी। जिसमें करीब 50 कलाकार हिस्सा लेंगे। विजय महोत्सव 2 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।
ये रहे मौजूद 
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बिमला बाथम, अनिल सिंह, समिति के चेयरमैन टीएन गोविल, अध्यक्ष टीएन चौरसिया, कार्यकारी अध्यक्ष सुशील भारद्वाज, महासचिव संजय बाली, कोषाध्यक्ष अल्पेश गर्ग, कैप्टन विकास गुप्ता, विनय शर्मा, अतुल मित्तल, एसएस राणा, रमेश, संजय गोयल, अनुज गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, अनिल गुप्ता, मित्रा शर्मा, विपिन मलहन, राजीव गर्ग, गौरव सिंघल, विनय वर्मा, प्रमोद रंगा, रामनिवास बंसल, केके बंसल, डॉक्टर एसपी जैन, वीरेश तिवारी, निखिल गुप्ता, विपिन बंसल, डिंपल आनंद, छाया राय, महेंद्र कटारिया, लोकेश कश्यप, चंद्रपाल सिंह, सुनील कुमार, रामकुमार शर्मा, सुंदर सिंह राणा, सत्य नारायण गोयल, तरुण राज, संजय गोयल, तुषार गोयल, पीएस जैन, अमित अग्रवाल आदि संख्या में शहरवासियों मौजूद रहे।

अन्य खबरें