नोएडा में प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव : स्मिता सिंह अध्यक्ष और मीना यादव मंत्री निर्विरोध निर्वाचित

नोएडा | 2 महीना पहले | Rakesh Tyagi

Tricity Today | चुनाव



Noida News : आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ज़िला कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास खंड बिसरख के अध्यक्ष और मंत्री पद पर त्रिवार्षिक निर्वाचन एवं शैक्षिक गोष्ठी का आयोजन नोएडा के निठारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन ज़िला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलेराम नागर और जिला मंत्री गजन भाटी द्वारा किया गया। चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद के लिए स्मिता सिंह और सीमा ने नामांकन पत्र दाखिल किए, जबकि मंत्री पद के लिए मीना यादव ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया।

अध्यक्ष पद का नामांकन
सभी सदस्यों की सहमति और संघ हित को ध्यान में रखते हुए सीमा ने अध्यक्ष पद से अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे स्मिता सिंह को अध्यक्ष और मीना यादव को मंत्री पद के लिए निर्विरोध चुना गया। इसके साथ ही सीमा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सीमा वार्ष्णेय को कोषाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध घोषित किया गया। अन्य महत्वपूर्ण पदों के लिए भी सदस्यों को निर्विरोध चुना गया।

नवनिर्वाचित सदस्यों मिली शुभकामनाएं
नवनिर्वाचित अध्यक्ष स्मिता सिंह और मंत्री मीना यादव ने संघ में पूर्ण आस्था और निष्ठा के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मेघराज भाटी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि संघ को निस्वार्थ सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि संघ हमेशा से शिक्षकों की आवाज बना है और आगे भी उनके अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।

इस कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष मेघराज भाटी, संरक्षक अशोक शर्मा, ज़िला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, ज़िला मंत्री गजन भाटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलेराम नागर, कोषाध्यक्ष हेमराज शर्मा और सैकड़ों सम्मानित अध्यापक उपस्थित रहे। चुनाव अधिकारी ने शीघ्र ही कार्यसमिति बनाकर ज़िला कार्यकारिणी को सौंपने का आदेश दिया।

अन्य खबरें