नोएडा की समस्या : खस्ता सड़कों का वीडियो वायरल, सपा अध्यक्ष ने उठाए सवाल 

नोएडा | 3 दिन पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | सपा अध्यक्ष आश्रय गुप्ता



Noida News : लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर जल भराव की स्थिति बढ़ गई है। इस वजह से जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नोएडा की एक प्रमुख सड़क की दयनीय स्थिति दिखाई गई है। उन्होंने नोएडा प्राधिकरण पर भी कटाक्ष किया है।

लोगों की सुरक्षा से जुड़ी हुई समस्या : अध्यक्ष
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने कहना है कि अधिकारी सिर्फ कागजों में नोएडा को नंबर एक शहर बना रहे हैं, जबकि हकीकत में लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। उनका कहना है कि यह समस्या सिर्फ यातायात की नहीं है, बल्कि लोगों की सुरक्षा से भी जुड़ी हुई है। एक तरफ शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की बात हो रही है और दूसरी तरफ बुनियादी ढांचा चरमराता नजर आ रहा है। नोएडा प्राधिकरण से पूछा सवाल 
अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने कहा कि क्या वाकई में नोएडा जल्द ही अपनी टूटी सड़कों को ठीक कर पाएगा, या फिर जनता को लंबे समय तक इस परेशानी से जूझना पड़ेगा? यह सवाल अब हर नोएडावासी के मन में है। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए, समाजवादी पार्टी के नेता ने नोएडा प्राधिकरण को सोशल मीडिया के प्लॅटफॉम एक्स पर टैग करके सड़क की मरम्मत की मांग की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अन्य खबरें