Noida News : सुरेन्द्र नागर ने फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया, बोले- राष्ट्र के विकास में खेलों की भूमिका अहम

नोएडा | 1 साल पहले | Anika Gupta

Tricity Today | सुरेन्द्र नागर



Noida News : खेल से ना सिर्फ खिलाड़ी बल्कि समाज और देश भी स्वस्थ होता है। राष्ट्र के विकास में खेलों की भूमिका अहम होती है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी खेलों में न सिर्फ रूचि रखते हैं बल्कि खेल व खिलाडिय़ों को बढ़ावा देने में उनके अथक प्रयास किसी से छिपे नहीं हैं। यह बात शुक्रवार को राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नागर ने कही। वे नोएडा स्टेडियम में 'सांसद खेल प्रतियोगिता' के तहत इंटर सेक्टर फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
प्रथम चरण अंडर-16 ब्वायज फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत सेक्टर-100 आरडब्ल्यूए और सेक्टर-56 आरडब्ल्यूए की टीमों के बीच मैच करवाया गया। यह टूर्नामेंट 16 अप्रैल तक चलेगा। कार्यक्रम में फोनरवा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, एनईए के पूर्व अध्यक्ष चौधरी राजकुमार, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा, सेक्टर-56 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष संजय मावी, सेक्टर-49 आरडब्ल्यूए के महासचिव विजय भाटी, सेक्टर-55 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष संजय मावी, राजीव त्यागी एडवोकेट, राजीव भाटी, सतपाल यादव, महेश अवाना, पंडित रविकांत मिश्रा, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओमवीर अवाना, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रामनिवास यादव, अट्टा आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष व युवा भाजपा नेता राजेश अवाना, राजकुमार बंसल, राकेश भाटी, देवेन्द्र, नोएडा स्पोर्ट्स ट्रस्ट के सचिव एके सिंह और फुटबॉल के सुविख्यात कोच अनादि बरूआ आदि मौजूद थे।

अन्य खबरें