दिल्ली में होटल करीम्स का स्वाद : नॉनवेज प्रेमी के लिए खास, जहां मिलता है मुगलई खानों का बेमिसाल जायका

नोएडा | 3 घंटा पहले | Nitin Parashar

Google Photo | Symbolic



Delhi NCR : दिल्ली में स्थित करीम्स रेस्टोरेंट मुगलई खाने का एक ऐसा गढ़ है, जहां हर नॉनवेज प्रेमी को एक बार जरूर जाना चाहिए। लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित यह रेस्टोरेंट अपने पारंपरिक स्वाद और गुणवत्ता के लिए मशहूर है। दरअसल, करीम्स की कहानी मुग़ल दरबार से जुड़ी है। कहा जाता है कि यहां के शेफ़ मुग़ल काल की पाक विधियों को आज भी बरकरार रखे हुए हैं। रेस्टोरेंट का माहौल आपको पुराने जमाने की याद दिलाता है, जहाँ हर डिश में मसालों की खुशबू और घी की महक आपका दिल जीत लेती है।
          View this post on Instagram                      

A post shared by Tricity Today (@tricitytoday_)

मटन का स्वाद
यहां का मटन सीख कबाब एक ऐसी डिश है जो पहली ही बार में आपको इसका दीवाना बना देगी। नरम-नरम मटन में मसालों का ऐसा मेल कि हर निवाला जायकेदार लगे। मटन बिरयानी में चावल के हर दाने में मटन का स्वाद बसा हुआ है, जो आपको एक अलग ही डाइनिंग एक्सपीरियंस देता है। नेहारी, एक ऐसी डिश जिसे करीम्स ने अपनी पहचान बना लिया है। धीमी आंच पर पकी यह डिश मटन को इतना नरम कर देती है कि वो जीभ पर रखते ही घुल जाता है। मटन कोरमा में क्रीमी ग्रेवी का स्वाद आपको लुभा लेगा।

करीम्स का पूरा पता
चिकन प्रेमियों के लिए भी यहां कई विकल्प हैं। बटर चिकन का मक्खनी स्वाद हो या फिर चिकन अफगानी की स्मोकी खुशबू, हर डिश अपने आप में खास है। चिकन जहांगीरी एक ऐसी डिश है जो आपको मुग़ल दरबार का अहसास करा देगी। इसका पूरा पता (S-517, स्कूल ब्लॉक, शकरपुर, लक्ष्मी नगर) है।

अन्य खबरें