नोएडा: किशोरी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले लड़के ने बलात्कार किया

नोएडा | 3 साल पहले | Harish Rai

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



नोएडा थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-9 में रहने वाली एक किशोरी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने बलात्कार किया है। घटना की एफआईआर दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी किशोर है। पुलिस उसे तलाश कर रही है और किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश करेगी।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-9 में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर ने बलात्कार किया है। उन्होंने बताया कि किशोरी के गुप्तांगों से जब खून बहता हुआ उसके परिजनों ने देखा तब इस मामले में उन्हें जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

अन्य खबरें