नोएडा में करवा चौथ : गीत-संगीत के बीच चांद का दीदार, अरावली अपार्टमेंट में नई परंपरा की शुरुआत

नोएडा | 19 घंटा पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | करवा चौथ



Noida News : सेक्टर-34 के बी-3 अरावली अपार्टमेंट में करवा चौथ की रौनक देखने को मिली। इस मौके पर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपार्टमेंट की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

आरडब्ल्यूए में अनोखी पहल
आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बार कुछ अलग करने की सोची गई। उन्होंने सेक्टर-34 के बी-4 पार्क में एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका मकसद था कि महिलाएं संगीत के साथ चांद का दीदार करें और अपना व्रत खोलें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कई तरह के गाने बजाए गए। महिलाओं ने इन गानों पर खूब मस्ती की। वे नाचीं और गाईं। इस दौरान चांद निकला और सभी महिलाओं ने अपने पतियों के साथ चांद को देखा। फिर उन्होंने अपना व्रत खोला।

यह लोग रहे उपस्थित 
कार्यक्रम की एक खास बात सेल्फी पॉइंट थी। यहां महिलाओं ने अपने पतियों के साथ खूब सेल्फी लीं। युवा जोड़ों ने भी इस मौके का पूरा फायदा उठाया और ढेर सारी तस्वीरें खींचीं। इस दौरान पद्मा नायडू, सविता केदार, ज्योत्सना मयी आचार्य, शशि श्रीवास्तव, रुचि पारीक, हेमलता, मुदिता रास्तोगी, कल्पना जैन, रानी सुयाल, शर्मिला शर्मा, पारुल, पूजा सिंह, कमलेश, नीतू चौधरी, मोहिनी परिहार और रेखा कुमारी जैसी कई महिलाएं शामिल थीं।

अन्य खबरें