गौतमबुद्ध नगर : कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में शामिल होगी वकीलों की यह बड़ी संस्था, बैठक कर ऐलान किया

नोएडा | 3 साल पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर बार रूम में कृषि बिलों पर चर्चा की



Gautam Buddh Nagar News : ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन (All India Lawyers Union) ने शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर बार रूम में कृषि बिलों (Farmers Laws) पर चर्चा की। यह आयोजन ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन की गौतमबुद्ध नगर इकाई ने किया था। केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों पर वकीलों ने चर्चा की। मुख्य वक्ता के तौर पर किसान नेता धर्मपाल सिंह ने कृषि बिलों पर अपने विचार रखे। चर्चा का संचालन ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के सचिव गजेंद्र सिंह खारी ने किया। चर्चा के आयोजन में मांगेराम भाटी, विनोद भाटी, राकेश भाटी उर्फ रिंकू, नीतीश नागर, संजीव वर्मा, परमेंद्र भाटी, सीपी सिंह और अन्य सदस्यों का योगदान रहा।

चर्चा में पूर्व अध्यक्ष महेंद्र भाटी, पूर्व सचिव गजराज सिंह नागर, पूर्व सचिव प्रमोद सिंह, ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिल चौहान और ऑल इंडिया नॉर्थ यूनियन के प्रदेश सचिव ब्रजवीर सिंह ने अपने विचार रखे। धन्यवाद प्रस्ताव डॉ.रुपेश वर्मा ने रखा और कृषि बिलों को किसान विरोधी करार देते हुए कहा, "सरकार ने किसान के पक्ष में पिछले 70 वर्षों में उचित दाम देने के लिए बनाए गए सिस्टम को इन कृषि बिलों के माध्यम से खत्म कर दिया है। यह कृषि बिलों का सवाल नहीं है। देश की कृषि, किसान, गरीब, मजदूर, देश की संप्रभुता और आजादी को बचाने का सवाल है। किसान मोर्चा ने कृषि बिलों के विरोध में आगामी 27 तारीख को आंदोलन की घोषणा की है। इस आंदोलन में ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन की गौतमबुद्ध नगर इकाई भी हिस्सा लेगी।

अन्य खबरें