नोएडा सीईओ की पहल : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, नोएडा में बनेंगे दो एफओबी, गोलचक्कर होगा छोटा 

नोएडा | 5 दिन पहले | Lokesh Chauhan

Tricity Today | बैठक



Noida News : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाम खत्म करने की योजना को मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर से मामूरा तक व्यस्त समय में लगने वाले जाम को खत्म करने की योजना को भी नोएडा अथॉरिटी के सीईओ डा लोकेश एम ने मंजूरी दे दी है। शुक्रवार शाम को उन्होंने ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सलाहकार एजेंसी की तरफ से प्रजेंटेशन दिखाया गया। सीईओ ने जाम खत्म करने के लिए किए जाने वाले सभी आवश्यक कार्यों को करने की मंजूरी दे दी है।

ऐसे मिलेगी जाम से राहत 
सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर से लेकर मामूरा तक जाम खत्म करन को सेक्टर-62 में दो फुटओवर ब्रिज (FOB) बनाए जाएंगे। इसके अलावा मॉडल टाउन गोलचक्कर को छोटा करके सड़क का चौड़ा किया जाएगा। इन कार्यों को करने में करीब 7 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सेक्टर-62 गोलचक्कर से कुछ दूरी पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के ऊपर एफओबी बनेगा। दूसरा एफओबी मॉडल टाउन गोलचक्कर के पास एक्सपो मार्ट के सामने बनाया जाएगा।

गोलचक्कर और सेंट्रल वर्ज किए जाएंगे छोटे 
मॉडल टाउन गोलचक्कर के पास सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए गोलचक्कर को छोटा किया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण के लिए गोलचक्कर के पास में बने शौचालय को भी हटाया जाएगा। ऑटो स्टैंड को मुख्य सड़क के बजाय छिजारसी की ओर सर्विस रोड पर मेट्रो लाइन के नीचे शिफ्ट किया जाएगा। नोएडा से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की तरफ जाते समय भी गोलचक्कर के पास सड़क चौड़ी क जाएगी। इसके अलावा सेक्टर-63 वाजिदपुर गांव के सामने सेंट्रल वर्ज को करके सड़क को चाैड़ा किया जाएगा। सेक्टर-62 में बनी सोसाइटियों के सामने भी सर्विस रोड और फुटपाथ की चौड़ाई कम करते हुए सड़क का चौड़ीकरा किया जाएगा।

डीएनडी और फिल्म सिटी पर भी जाम खत्म करने की योजना तैयार 
बैठक में डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद ने बताया कि डीएनडी पर दिल्ली से ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की तरफ जाने के लिए उतरने वाले लूप की चौड़ाई को बढ़ाए जाने की जरूरत है। सड़क की चौड़ाई एक लेन बढ़ाकर जाम को खत्म किया जा सकता है। सेक्टर-16ए फिल्म सिटी से महामाया फ्लाईओवर की तरफ जाते समय फ्लाईओवर के पास यू-टर्न को बंद किया जाएगा। इसका प्रयोग काफी कम वाहनों द्वारा किया जाता है। यू-टर्न की चौड़ाई अधिक होने के कारण भी मुख्य मार्ग पर जाम लगता है।

अन्य खबरें