नोएडा में युवक की हत्या : शव को डंपिंग ग्राउंड में फेंका, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप 

नोएडा | 1 महीना पहले | Junaid Akhtar

Google Image | symbolic image



Noida News : नोएडा के थाना फेस 3 क्षेत्र के सेक्टर 71 के डंपिंग ग्राउंड में बुधवार देर शाम एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव करीब चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को डंपिंग ग्राउंड में फेंका गया है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

ये है पूरा मामला 
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-71 स्थित नोएडा प्राधिकरण के डंपिंग ग्राउंड में बुधवार शाम चार बजे के करीब अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्राउंड के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने सड़ी गली अवस्था में शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। हत्या करने के बाद शव को डंपिंग ग्राउंड में फेंक दिया। शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। शव इतना शत विक्षत है कि उसे पहचानना मुश्किल हो रहा है। पुलिस डंपिंग ग्राउंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है।

पुलिस का बयान 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जिले के सभी थानों से हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की जानकारी मांगी गई है। स्थानीय लोगों से भी शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। सोशल मीडिया की भी शव की पहचान के लिए मदद ली जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल पाएगा।

अन्य खबरें