गोरखपुर में 10 साल बाद दो भाइयों ने लिया क्रूर बदला : बहन को तेजाब से नहलाने वाले को कुल्हाड़ी से काट डाला

Google Photo | Symbloic Image



Gorakhpur News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां दो भाइयों ने अपनी बहन के साथ हुए अपराध का 10 साल बाद ऐसा बदला लिया, जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप गई। शहर के गीडा क्षेत्र के गांव पिपरी में दो सगे भाइयों ने एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। उनका दिल इतने से ही नहीं भरा। उन्होंने लाश को करीब 200 मीटर तक घसीटकर नदी में फेंक दिया। लगभग 10 पहले युवक ने एक लड़की पर तेजाब फेंक दिया था। उसका बदला पीड़ित युवती के दोनों भाइयों ने अब लिया है।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय युवक उमेश चौहान गीडा इलाके के पिपरी गांव का रहने वाला था। दिवाली की रात अचानक उमेश घर से गायब हो गया। परिजनों ने कई जगह उसे ढूंढा, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। उसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस छानबीन करने गई तो पता चला कि गांव के पास नई कॉलोनी के नजदीक काफी खून फैला हुआ है। यह देख परिजनों और पुलिस को हत्या की आंशका हुई। गांव के लोगों से पूछताछ की गई तो 10 साल पुरानी रंजिश की बात सामने आई। शक के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी भाई उपेंद्र को उठाया। उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

दिवाली पर मिला मौका 
दिवाली के दिन उपेंद्र को मौका मिला और उसने अपने भाई के साथ मिलकर उमेश को मार डाला। उपेंद्र ने बताया कि उन्होंने उमेश की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को राप्ती नदी में फेंक दिया। बता दें कि SDRF की टीम राप्ती नदी में उमेश के शव की तलाश कर रही है। मगर, अभी तक कामयाबी नहीं मिली है।

अन्य खबरें