यूपी निकाय चुनाव 2023 : भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, योगी आदित्यनाथ को बनाया रैली का मुखिया

Google Image | योगी आदित्यनाथ



Uttar Pradesh News : यूपी निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने पूरी बागडोर थाम ली है। सीएम योगी सोमवार को उत्तरी विधानसभा के शिवपुर मिनी स्टेडियम में जनसभा करेंगे। तकरीबन 3:00 बजे से जनसभा होगी। इसमें 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। वाराणसी में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने ताकत झोंक दी है।

नया भारत का नया उत्तर प्रदेश है : योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों बनारस में जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि कई माफिया और बदमाशों के द्वारा व्यापारियों, डॉक्टरों और बिल्डरों से गुंडा टैक्स लिया जाता था। लेकिन अब ऐसे माफियाओं का पूरे उत्तर प्रदेश से खात्मा हो चुका है। इस समय माफिया को सबसे ज्यादा डर लग रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है।

आज माफिया सीना तानकर नहीं चल सकता : योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी ने बनारस में जनता से कहा, "अब कोई अपराधी और माफिया सीना तानकर नहीं चल सकता है। कोई माफिया किसी का भी अपहरण करने का दुस्साहस नहीं कर सकता है। सिर्फ सभ्य समाज के लोग सीना तान कर चलेंगे। उत्तर प्रदेश में माफिया तंत्र को पूरी तरह से तोड़ दिया गया है।" उन्होंने आगे कहा, "सपा और बसपा के शासन में हाथों में तमंचा होता था। अब युवाओं के हाथों में टैबलेट है। वर्ष 2017 के बाद माफिया या अपराधी किसी से गुंडा टैक्स नहीं मांग रहे हैं।"

अन्य खबरें