BIG BREAKING : उत्तर प्रदेश समेत इन 5 राज्यों में आज लगेगी आचार संहिता! हो सकती है चुनावी तारीख की घोषणा

Google Image | Election Commission of India



Election 2022 : आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आज शनिवार को आचार संहिता लागू हो सकती है। आज शनिवार की दोपहर करीब 3:30 बजे निर्वाचन आयोग प्रेस वार्ता करेगा। जिसमें आचार संहिता की घोषणा की जा सकती है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी विधानसभा चुनाव होंगे। इन सभी राज्यों में आज आचार संहिता की घोषणा की जा सकती है।

शुक्रवार को हुई थी अहम बैठक
यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी काफी तेजी से चल रही हैं। अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सभी पांचों राज्यों में चुनाव की तैयारी को लेकर एक अहम बैठक की गई थी। अब आज विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता की घोषणा की जा सकती है। इससे पहले चुनाव आयोग ने साफ कर दिया था कि यूपी विधानसभा चुनाव को टाला नहीं जाएगा। कोविड-19 प्रोटोकॉल और गाइडलाइन के साथ चुनाव किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में करोड़ लोगों का सवाल था कि आखिर आचार संहिता कब लागू होगी ? शायद आज इस सवाल का जवाब उत्तर प्रदेश वासियों को मिल जाएगा।

मतदान का समय बढ़ाया जाएगा
2022 में ना केवल उत्तर प्रदेश में ही विधानसभा चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में भी चुनाव होंगे। धीरे-धीरे कोरोना के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में इस घातक बीमारी के बढ़ने से पहले ही चुनाव होना अति अनिवार्य है। इस बार मतदाता का समय भी बढ़ाया जाएगा। सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान होगा। पूरे उत्तर प्रदेश में 800 महिला पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।

अन्य खबरें