यूपी का स्थापना दिवस : गौतमबुद्ध नगर को मिलेगी 427 करोड़ से अधिक की सौगात, आज से 26 जनवरी तक रहेगी धूम

Google Image | Yogi Adityanath



Gautam Buddha Nagar : उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर गौतमबुद्ध नगर को 427.55 करोड़ रुपए की सौगात मिलेगी। इसमें नोएडा विधानसभा को 178.22 करोड़ रुपए और दादरी विधानसभा को 249.33 करोड़ रुपए की सौगात मिलेगी। कुल मिलाकर यूपी के स्थापना दिवस पर गौतमबुद्ध नगर में 427.55 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा। किस परियोजना में कितना पैसा लगेगा, इसकी जानकारी नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा साझा की जाएगी।

नोएडा में होने वाले प्रमुख कार्य
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा में 34.11 करोड़ रुपए से गंगाजल की पाइप लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। गांव नगलाचरणदास में 15 करोड़ 99 लाख से 33 केवीए के सबस्टेशन का निर्माण, सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन और सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन को जोड़ने के लिए 9 करोड़ की लागत से स्काईवॉक का निर्माण कार्य प्रमुख है।

24 से 26 जनवरी तक मनेगा यूपी का स्थापना दिवस
आज मंगलवार 24 जनवरी को यूपी का स्थापना दिवस है। बीते 24 जनवरी 1950 को इस राज्य को उत्तर प्रदेश का नाम दिया गया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को यूपी स्थापना दिवस के रूप में मना रहे हैं। लगातार वर्ष 2018 से उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। केवल यूपी ही नहीं बल्कि देश-विदेश के काफी शहरों में इसके लिए कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है। इस बार उत्तर प्रदेश में 24 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक यूपी स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

यूपी दिवस पर नोएडा में आ रहे कैलाश खैर
नोएडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी का कहना है कि यूपी दिवस के मौके पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा को 427.55 करोड़ रुपए की सौगात मिलने वाली है। इसके लिए नोएडा के सेक्टर-33ए में स्थित शिल्प हाट में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सभी विभाग प्रदर्शनी लगाएंगे। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में मेरठ मंडल तक के अफसर शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में कैलाश खैर आ रहे हैं।

अन्य खबरें